Forster के वेल्डिंग-मेज़ सिस्टम
हमारी वेल्डिंग मेजों का मूल आधार कास्ट आयरन या Al/Cu धातु मिश्रण
वाली तख्तीयों से बनी मेज़ की
सतह है जिसे आपस में एक दूसरे के साथ मिला कर बड़ा
बेजोड़ स्लॉट-सिस्टम बनाया गया है।
टी-स्लॉट का यह विशेषकर लाभ है कि इस पर
हर प्रकार की सिटकनी और तख्तीयों को
आवश्यकतानुसार हर इच्छुक बिन्दु पर लगाया
जा सकता है जो खासकर फ़्रेम और
बाहरले ढांचे की बनावट में बहुत लाभदायक रहता
है।
इस प्रकार हमारी टी-स्लॉट की तख्तीयों से आप मेज़ की सतह को
आवश्यकतानुसार
हर दिशा और हर कोण में मोड़ सकते हैं, मेज की सतह के कई हिस्से
खोले जा
सकते हैं तांकि उनमें लम्बे ढांचों को अटकाया जा सके, टी-स्लॉट को एक
तरफ़
से खोल कर मेज़ को चौड़ा किया जा सकता है या उसकी लम्बाई बढ़ाई जा सकती है
और
उनके घीस जाने पर उन घिसे हिस्सों को बदला जा सकता है।